..................... ranbir kapoor shraddha kapoor starrer Tu Jhoothi Main Makkaar leked online after release - Hindi Filmibeat

Tu Jhoothi Main Makkaar हुई ऑनलाइन लीक, रणबीर-श्रद्धा की फिल्म के कलेक्शन पर पड़ेगा बुरा असर!

tu jhooti mai makkar

Tu Jhoothi Main Makkaar Leaked: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर होली के मौके पर रिलीज भी हो गई है और इसकी प्री बुकिंग भी फैंस ने काफी जोरों शोरों से की। हालांकि अब इस फिल्म को लेकर जरा बुरी खबर सामने है जिसके कारण इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

ऑनलाइन लीक हुई श्रद्धा-रणबीर की फिल्म
दरअसल, खबर आ रही है कि 'तू झूठी मैं मक्कार' ऑनलाइन लीक हो चुकी है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'तू झूठी मैं मक्कार' को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है, जो फिल्मीजिला, मूवीरूल्ज, टेलीग्राम, तमिलरॉकर्स समेत कई साइट्स पर एचडी में मौजूद है।

अक्सर देखा गया है, जब-जब फिल्में ऑनलाइन लीक हुई है, तब-तब उनका बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है। अब देखना होगा कि श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म का क्या हाल होता है।

बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन
'तू झूठी मैं मक्कार' आज यानी 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस को पहली बार श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी। श्रद्धा और रणबीर की एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, ऐसे में उन्हें साथ देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

फिल्म के ट्रेलर और गानों में उनकी केमिस्ट्री भी कमाल की थी। फिल्म को देखने के लिए फैंस इतने बेताब थे कि ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग भी हुई। कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म 11 से 12 करोड़ रुपये कमा सकती है। बाकी तो वक्त ही बताएगा कि ये फिल्म ऑडियंस पर क्या छाप छोड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X