रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी आग, शूटिंग टली!

By Filmibeat Desk

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की आगामी फिल्म 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जब से इसकी घोषणा की गई है तब से फैंस इस जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही फिल्म के सेट में आग लग गई, जिसे चित्रकूट स्टूडियो, (अंधेरी, मुंबई) में बनाया गया था।

निर्माताओं को इससे भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। साथ ही आग लगने की वजह से अब फिल्म के प्रोडक्शन में देरी हो रही है। बता दें, फिल्म के सिर्फ एक गाने की शूटिंग बची है। लेकिन दुर्घटना की वजह से शूटिंग में देरी हुई और अब रणबीर अपनी अगली फिल्म एनिमल को डेट्स दे चुके हैं। ऐसे में अब एनिमल के बाद ही रणबीर लव रंजन की फिल्म को खत्म कर पाएंगे।

ranbir-kapoor-shraddha-kapoor-starrer-luv-ranjan-s-film-delayed-after-fire-incident

ईटाइम्स के अनुसार, लव रंजन की यूनिट के एक करीबी सूत्र ने बताया, "लव रंजन के सेट पर लगी आग की वजह से इस फिल्म की शूटिंग में देरी हुई है। फिर रणबीर की डेट्स एनिमल के साथ थीं और उन्हें उस शूट के लिए जाना पड़ा। लव की फिल्म अब बाद में पूरा किया जाएगा।"

फिल्म के इस गाने की कुछ शूटिंग यूरोप में भी होनी है। जानने वाले बताते हैं कि ये गाना काफी धमाकेदार होने वाला है.. जिसमें 200 से अधिक डांसर्स शामिल होने वाले हैं और इसे बॉस्को मार्टिस द्वारा कोरियोग्राफ किया जा रहा है।

बहरहाल, यह रॉम-कॉम फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के साथ डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम किरदारों में होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X