Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की क्यूट सी रोमांटिक फिल्म का टीजर आउट

Tu Jhoothi Main Makkaar: आखिरकार खत्म हुआ इंतजार.. लंबे समय से फैंस लव रंजन की फिल्म के टाइटल को लेकर बेसब्र थे। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर अपनी अगली रोमांटिक- कॉमेडी के बेहद मजेदार टाइटल के साथ लव रंजन हाजिर हैं। फिल्म का नाम है- 'तू झूठी मैं मक्कार'.. और यह निश्चित रूप से एक विचित्र ट्विस्ट के साथ टाइटल की उनकी परंपरा पर खरा उतरता है।
फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट एक टीजर के साथ किया गया है। जहां प्रीतम के म्यूजिक और अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स की तरफ भी इशारा किया गया है। इस टीजर में रणबीर और श्रद्धा के बीच मजेदार और फंकी केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है.. जहां उन्होंने ट्रैक को खुद अपनी आवाज दी है।
टाइटल वीडियो हमें श्रद्धा और रणबीर कपूर द्वारा निभाए गए किरदारों 'झूठी' और 'मक्कार' के साथ फिल्म की शरारती दुनिया की एक झलक देता है। फिल्म के मजेदार टाइटल को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म न केवल दर्शकों के लिए बहुत सारी मस्ती लाने का वादा करती है, बल्कि 2023 में प्यार और रोमांस पर एक बिल्कुल फ्रेश टेक पेश करने वाली है।
प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद अब तू झूठी मैं मक्कार से सभी को काफी उम्मीदें है। रणबीर और श्रद्धा इस फिल्म के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं, फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी दिखने वाले हैं।
'तू झूठी मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है, वहीं टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह 8 मार्च 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक फेस्टिवल के रूप में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











