ये जवानी है दीवानी के सेट पर रणबीर की चल रही है मौज मस्ती

रणबीर कपूर यें तो बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और साथ ही अपने दिल को छू देने वाले किरदारों को लेकर काफी मशहूर हैं लेकिन इसी गंभीर एक्टर के शांत चेहरे के पीछे एक ऐसे लड़का है जो कि आम जिंदगी में बहुत ही मज़ाकिया और मौज मस्ती करता है। रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं साथ ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी कुछ कम उत्साहित नहीं हैं। रणबीर और दीपिका फिल्म के सेट पर भी काफी मौज मस्ती कर रहे हैं। सेट पर मौजूद सूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर ने हाल ही में फिल्म सेट पर काल्की कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर के साथ एक बहुत ही सीरियस मजाक किया जिसने काल्की और आदित्य को चौंका दिया।

खबर के मुताबिक कुछ ही दिन पहले रणबीर कपूर सेट पर मौजूद काल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर के साथ शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के एक गाने का सीन शूट हो रहा था जिसमें काल्की कोचलीन और आदित्य रॉय कपूर को कुछ शॉट्स पीने थे। हमेशा की तरह ग्लासेस में सिर्फ पानी भरके रखा गया था लेकिन रणबीर कपूर ने इन पानी से भरे ग्लासेस को बदलकर वोद्का से भरे ग्लासेस वहां पर रख दिये। जब शूटिंग के दौरान काल्की और आदित्य ने पानी समझ कर एक ही घूंट में शॉट्स पिये तो पानी की जगह वोद्का पाकर दोनों हैरान रह गये। उनकी शक्ल वाकई देखने लायक थी।

फिर रणबीर कपूर ने जब उन्हें बताया कि उन्होंने पानी की जगह वोद्का के ग्लासेस को रख दिया था तो काल्की कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर खुद को रोक नहीं पाए और जोर जोर से हंसने लगे। सूत्र ने बताया दोनों को-स्टार्स शॉक्ड थे। उनके चेहरे के भाव बहुत ही बेहतरीन थे। जब काल्की और आदित्य को पता चला की रणबीर ने ये किया है तो दोनों की हंसी रुकी ही नहीं। रणबीर कपूर के ही बहाने सेट पर मौजूद सभी लोगो का मनोरंजन भी हो गया।

<center><iframe width="650" height="417" src="http://www.youtube.com/embed/Rbp2XUSeUNE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X