रणबीर की शरारत, कल्कि को पानी की जगह पिला दी वोडका
मुंबई। अपनी शानदार एक्टिंग और प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले रणबीर कपूर ने 'ये जवानी है दीवानी' के सेट पर साथी कलाकारों के साथ ऐसी शरारत की कि सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े। वाक्या कुछ इस प्रकार है- फिल्म के सेट पर कल्कि कोचलीन और आदित्य राय कपूर थे उन्हें फिल्म में शूटिंग के दौरान एक शॉट में गिलास उठाकर उसमे रखा गया पानी पीना था लेकिन रणबीर ने बिना बताये इसमे से पानी हटाकर वोडका डाल दी।
जब शूटिंग के दौरान आदित्य और कल्कि को यह पता चला तो वह शॉक रह गये। जब उन्हें बताया गया कि रणबीर ने मजाक में यह किया था तो सेट पर मौजूद सारे लोग हंस पड़े।
हाल ही में रिलीज फिल्म बर्फी में रणबीर की एक्टिंग की सराहना की गयी। फिल्म में रणबीर ने एक संवेदनशील किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications