..................... Ranbir Kapoor shedded 11 kgs for his look in Jagga jasoos - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर ने इस लुक के लिए घटाया 11 किलो वजन

रणबीर कपूर ने 11 किलो वजन जग्गा जासूस में अपने लुक के लिए कम किया।

By Shweta

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अपनी अगली फिल्म जग्गा जासूस के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। काफी लंबे से अधर में लटकी ये फिल्म आखिरकार 14 जुलाई को दर्शकों के सामने होगी। फिल्म में रणबीर कपूर एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जिसके पिता गुम हो जाते हैं और अपने पिता को खोजने निकल जाता है।

रणबीर कपूर खासकर एक्टिंग के प्रति अपनी सर्मपण भावना को लेकर जाने जाते हैं। दत्त बायोपिक के लिए भी उन्होंने अपना अच्छा खासा वजन बढ़ाया और बिल्कुल संजय दत्त की तरह लुक लाने में कामयाब रहे। रणबीर कपूर ने जहां एक ओर दत्त बायोपिक के लिए वजन बढ़ाया तो वहीं जग्गा जासूस के लिए 11 किलो वजन कम करने में कामयाब रहे।

ranbir-kapoor-shedded-11-kgs-for-his-look-in-jagga-jasoos

दरअसल वह इस फिल्म में एक स्कूल स्टूडेंट के रोल में नजर आ रहे हैं। इस किरदार में फिट बैठने के लिए उन्होंने अपना वजन घटाया। अपनी बॉडी के अलाव उन्होंने अपने बालों का अंदाज भी बदला। इस फिल्म से रणबीर एक बार फिर सबको इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं।

आपको साथ ही ये भी बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं जिन्होंने रणबीर के साथ पहले भी बर्फी में काम किया है और अनुराग बसु के रणबीर कपूर फेवरिट हैं ये बात वो खुद भी कई बार बोल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X