अवार्ड फंक्शन में रणबीर कपूर- आलिया भट्ट के क्यूट KISS को देख हंस पड़े फैंस- देंखे वीडियो
हाल ही में हुए जी सिने अवार्ड्स में रणबीर कपूर- आलिया भट्ट शामिल हुए थे। जहां रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर तो आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। जैसे ही बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट के नाम की घोषणा की गई.. आलिया के बगल बैठे रणबीर कपूर उन्हें किस देने के लिए मुड़े.. लेकिन आलिया थोड़ा हड़बड़ा गईं और बीच में ही हंस पड़ी। खैर, दोनों सितारों ने एक दूसरे को किस किया, और आलिया अवार्ड लेने पहुंची।
बहरहाल, रणबीर- आलिया का यह किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फैंस इस क्यूट वीडियो को देखकर काफी खुश हैं.. क्योंकि आलिया- रणबीर यहां साथ साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें, रणबीर कपूर को जी सिने अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। जिसे देने के लिए आलिया भट्ट स्टेज पर पहुंची थीं। रणबीर के नाम की घोषणा करते हुए आलिया ने उन्हें अपना ऑल टाइम फेवरिट एक्टर बताया। बता दें, ये दोनों सितारे अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे। फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
यहां देंखे रणबीर- आलिया का किसिंग वीडियो-
View this post on InstagramA post shared by RANBIR KAPOOR FANPAGE♥️ (@ranbir_kapoor_loverz) on


Click it and Unblock the Notifications