ठंडे बस्ते में चली गई रणबीर कपूर की यह बड़ी फिल्म- डेट क्लैश और लाखों का नुकसान!
कुछ महीनों पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' की एक पोस्टर के साथ घोषणा की गई थी। फिल्म 2020 ईद में रिलीज होने वाली है। लेकिन बता दें, अभी तक फिल्म की शूटिंग अच्छे से शुरु भी नहीं हो पाई है। यशराज बैनर की यह फिल्म रुकी हुई है क्योंकि रणबीर कपूर और संजय दत्त दोनों ही फिलहाल अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक्टर्स एक ही समय पर डेट्स नहीं दे पा रहे हैं। जिस वजह से शूटिंग अटक गई है। रणबीर कपूर जहां आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं.. तो वहीं, संजय दत्त आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' को लेकर व्यस्त हैं।

खास बात है कि शमशेरा की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन हाउस ने लाखों रुपये खर्च करके एक भव्य सेट बनवाया था। लेकिन इस सेट पर अभी तक महज 10 दिन ही शूट हो पाया है। इसके बाद से ये सेट खाली पड़ा है। अब तक इस सेट पर शमशेरा के एक गाने की शूटिंग ही हो पाई है। उसके बाद 5 महीने बीत चुके हैं.. लेकिन शूटिंग आगे नहीं बढ़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सेट की रोजाना की कीमत करीब 40,000 रुपये है जो कि फिलहाल बर्बाद हो रहा है।
बता दें, शमशेरा 18वीं सदी की कहानी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर डाकू बने नजर आ रहे हैं। जबकि संजय दत्त बतौर विलेन नजर आएंगे। लगभग 9 सालों के बाद रणबीर फिर से यशराज बैनर की फिल्म में दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications