..................... अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीदी रणबीर कपूर की शमशेरा की डिजिटल राइट्स | Ranbir Kapoor's Shamshera post-theatrical streaming rights bagged by Amazon Prime Video - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर- संजय दत्त की बिग बजट फिल्म 'शमशेरा' और अमेज़न प्राइम वीडियो की डील पक्की!

By Filmibeat Desk

यशराज बैनर की फिल्म 'शमशेरा' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म की घोषणा 2019 में ही की गई थी, लेकिन फिर फिल्म टलती चली गई.. कुछ रणबीर की दूसरी फिल्मों की वजह से, कुछ कोरोना की वजह से। बहरहाल, अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पर एक बार फिर काम शुरु हो चुका है। हाल ही में रणबीर को यशराज स्टूडियो में भी देखा गया था।

बता दें, शमशेरा की पोस्ट थियेट्रिकल डिजिटल राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीदी है। यानि की सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। वहीं सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क को बेची गई है।

Shamshera

फिल्म के थियेट्रिकल और म्यूजिक राइट्स यशराज फिल्म्स के पास ही हैं। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही शमशेरा काफी बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर डाकू के किरदार में होंगे और संजय दत्त से क्लैश करते दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X