रणबीर कपूर का शेर अंदाज़ - शमशेरा का एक और डकैत लुक LEAKED
रणबीर कपूर आजकल अपनी अगली फिल्म शमशेरा की शूटिंग में व्यस्त हैं और अब सेट से उनकी एक और तस्वीर लीक हो चुकी है जहां रणबीर कपूर का एक और लुक सामने आ चुका है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर अपने शेर अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर डकैत बने हैं और इस तस्वीर में वो काले पठानी सूट में एकदम ज़बरदस्त अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

शमशेरा, यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है जिसे अग्निपथ फेम करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे और वाणी कपूर, रणबीर कपूर के अपोज़िट दिखाई देंगी। हाल ही में फिल्म से एक और लुक लीक हुआ था।
शमशेरा एक पीरियड फिल्म है जो 60 - 70 के दशक के एक डकैत की कहानी है। फिल्म को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं और रणबीर की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म जुलाई 2020 में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
