शहिद भी रणबीर के वर्ल्ड टूर का बनेंगे हिस्सा
एक्टर ने रणबीर कपूर ने अपने वर्ल्ड टूर के लिए शाहिद कपूर को आमंत्रित किया है। रणबीर ने एकबार पहले भी शाहिद को इनवाइट किया था लेकिन व्यस्त शेड्यूल के चलते शाहिद ने जाने से मना कर दिया।
आपको बता दें कि शाहिद की आने वाली फिल्म की शूटिंग निर्माता की बीमारी के कारण टल गई है। इसी के चलते उन्होंने इस टूर का हिस्सा बनने का फैसला कर लिया है। रणबीर के पिता ने कहा, शाहिद हमारे वर्ल्ड टूर में जरूर भाग लेंगे।
रणबीर ने पिछले साल ही अगस्त में शाहिद से वर्ल्ड टूर से जुड़ने का आग्रह किया था, मगर तारीखों की चलते उन्होंने इंकार कर दिया था।
पिछले दिनों एक अवार्ड समारोह के लिए कार्यक्रम पेश करने की तैयारी के दौरान शाहिद ने ही रणबीर की मदद की थी, जिससे रणबीर बहुत प्रभावित हुए थे। लेकिन एकबार फिर रणबीर ने शाहिद से आग्रह किया।
इस वर्ल्ड टूर में शाहिद के अलावा कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा भी हिस्सा लेंगी। यही नहीं ऋषि कपूर भी अपने लाड़ले बेटे के साथ मंच पर एकसाथ प्रस्तुति देंगे।


Click it and Unblock the Notifications