माधुरी के लिए धक-धक करता था रणबीर का दिल!

बॉलीवुड में इस समय के हॉट एंड हैंडसम हीरो रणबीर कपूर आजकल बहुत ही विकट परिस्थितियों में फंसे हुए हैं। खबर है कि रणबीर कपूर को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करने का मौका मिल रहा है। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर माधुरी दीक्षित के साथ एक रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए नज़र आएंगे। लेकिन रणबीर कपूर को इस गाने को लेकर काफी घबराहट भी हो रही है। हालांकि रणबीर कपूर काफी बेहतीरन डांसर हैं और साथ ही बेहतरीन एक्टर भी लेकिन रणबीर कपूर को डर इस बात का है कि बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांस को लेकर मशहूर माधुरी दीक्षित के साथ कैसे कदम से कदम मिलाएंगे।

रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा है लेकिन उन्हें इस बात का डर है कि वो डासिंग दीवा माधुरी के साथ परफॉर्म कैसे करेंगे। और क्या वो माधुरी के स्टैंडर्ड को मैच कर पाएंगे। फिल्हाल अभी तक इस बात की कोई पक्की जानकार नहीं मिली हैकि माधुरी दीक्षित के साथ रणबीर कपूर डांस करेंगे ही लेकिन फिर भी इस बात को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। ज्ञात हो कि रणबीर कपूर जब छोटे थे तब उनका पहला क्रश माधुरी दीक्षित थीं और माधुरी दीक्षित की शादी की खबर सुनकर रणबीर कपूर काफी दुखी हुए थे और फूटफूटकर रोये भी थे।

'ये जवानी है दीवानी' इस बात को लेकर भी चर्चा में रही है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और उनकी एक्स गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण एक साथ काम कर रहे हैं। ये भी खबर आई कि दीपिका और रणबीर एक दूसरे के काफी करीब भी आ रहे हैं। अब एक बार फिर से ये जवानी है दीवानी फिल्म चर्चा में है क्योंकि माधुरी दीक्षित संग रणबीर कपूर डांस करने वाले हैं। अब देखना ये है कि रणबीर अपने पुराने प्यार और अपने पहले क्रश के साथ किस तरह से खुद को पेश करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X