मकड़ी-कॉकरोच भी डर जाते हैं रणबीर
बहुत जल्द करण जौहर निर्मित फिल्म यह जवानी है दीवानी...रिलीज होने वाली है। फिल्म के गानों ने अभी से धूम मचा दी है।रणबीर-दीपिका के मस्त गानों ने लोगों को खासकर युवाओं के दिल में खासी उत्सुकता पैदा कर दी है।
लंबे अरसे के बाद दीपिका और रणबीर साथ आ रहे हैं जिन्हें साथ देखकर लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। हालांकि फिल्म में काल्कि कोचलिन भी हैं लेकिन उनकी चर्चा कहीं पर भी नहीं हो रही हैं।
कभी हमराज और हमदम बनने का सपना देखने वाली रणबीर और दीपिका की जोड़ी इस फिल्म की यूएसपी है। लेकिन दीपिका ने कहा कि ब्रेकअप के बाद हम केवल दोस्त ही बन सकते हैं। हालांकि वह जिस तरह से रणबीर कपूर के बारे में खुलासे कर रही हैं उससे तो लगता नहीं कि वह केवल रणबीर की दोस्त ही हैं।
फिल्म के प्रमोशन के वक्त दीपिका ने रणबीर के बारे में एक अहम खुलासा किया कि वह मकड़ी और कॉकरोच से बहुत ज्यादा डरते हैं। दीपिका ने कहा कि अगर कहीं पर मकड़ी-कॉकरोच एक साथ दिख जायें तो रणबीर कपूर उसे भगाने के बजाय खुद भाग खड़े होंगे। देखते हैं कि रणबीर, दीपिका के इस खुलासे पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं?
गौरतलब है कि धर्मा प्रोडक्शन के तहत बन रही इस फिल्म को रणबीर-दीपिका के लव अफेयर के ही कारण काफी पब्लिसिटी मिल रही है। फिल्म 31 मई को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
