अब रोमांटिक फिल्मों में नहीं दिखाई देंगे ये सुपरस्टार...
रणबीर कपूर एक ऐसे एक्टर जो हर तरह के किरदार में परफेक्ट लगते हैं। फिलहाल रणबीर कपूर की अगली फिल्म दत्त बायोपिक और ब्रह्मास्त्र होगी। रणबीर कपूर की पिछली फिल्म जग्गा जासूस फ्लॉप हुई थी और इसकी वजह से रणबीर अपने करियर में सोच समझकर आगे बढ़ना चाहते हैं।
रणबीर कपूर ने फैसला किया है कि वो अब रोमांटिक फिल्मों में नहीं नजर आएंगे। दरअसल रणबीर कपूर ने कहा है कि डायरेक्टर्स उनके पास दिलचस्प स्क्रिप्ट लेकर आएं क्योंकि वो जैसी फिल्में पहले कर चुके हैं वैसी ही फिल्में नहीं करना चाहते हैं।

रणबीर कपूर को खासकर रोमांटिक रोल में पसंद किया जाता है।उन्होंने पहले भी ये जवानी है दिवानी से लेकर ऐ दिल है मुश्किल तक कई फिल्मों में रोमांटिक किरदार में नजर आ चुके हैं।रणबीर कपूर के फैन्स उन्हें हर तरह के किरदार में देखना चाहते हैं जैसा कि रणबीर अब तक करते आए हैं।
रणबीर कपूर की फिल्में देखकर आप भी समझ जाएंगे कि क्यों रणबीर कपूर वाकई में हर तरह के रोल में परफेक्ट लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications