आवारा बनने और बनाने की कूबत नहीं: रणबीर कपूर
अभी-अभी खबर आयी थी कपूर परिवार राजकपूर की क्लासिक फिल्म आवारा की रीमेक बनाने जा रहा है जिसेम बाप-बेटे का किरदार ऋषि कपूर और रणबीर कपूर करेंगे। जिसका हंसते हुए खंडन किया है अभिनेता रणबीर कपूर ने।
अपनी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी के प्रमोशन इवेंट में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि यार मैं अपने मां-बाप के साथ एक ही घर में रहता हूं। मेरे पापा-मम्मी मुझे बहुत प्यार करते हैं लेकिन उन्होंने तो मुझे नहीं बोला कि वह आवारा की रीमेक बनाने जा रहे हैं, जिसमें मैं अपने पापा के साथ काम करूंगा। पता नहीं अखबार वालों को कहां से खबर मिल गयी मैंने भी यह न्यूज अखबार में ही पढ़ी है।
अरे क्लासिक फिल्म आवारा को फिर से बनाने के लिए स्वर्ग से राज कपूर और नरगिस जी को वापस आना होगा। किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि वह फिर से आवारा बनाये।
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमारे पास 'आवारा' जैसी फिल्म बनाने की कूबत है। गौरतलब है कि फिल्म 'आवारा' 1951 में बनी थी, जिसका निर्देशन राजकपूर ने किया था। फिल्म में राज के अलावा पृथ्वीराज कपूर, नरगिस और के.एन. सिंह ने काम किया था।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म 31 मई को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के निर्माता करण जौहर है तो फिल्म का निर्देशन आर्यन मुखर्जी ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications












