..................... Ranbir Kapoor says he fears only Deepika Padukone - Hindi Filmibeat

Exclusive- दीपिका को हर एक इवेंट, इंटरव्यू में संभालते हैं रणबीर!

(सोनिका मिश्रा) दीपिका पादुकोण वैसे तो अपने दम पर आज बॉलीवुड की इतनी बड़ी और हिट एक्ट्रेस बनी हैं। लेकिन कहीं ना कहीं दीपिका के अंदर आज भी नयी एक्ट्रेसेस जैसा अल्हड़पन कहें या थोड़ी नर्वसनेस कहें वो मौजूद है। आज भी दीपिका को मीडिया को हैंडल करने में थोड़ा डर लगता है। या ये कहें कि मीडिया से इंटरेक्ट करने में दीपिका पादुकोण आज भी थोड़ी कच्ची हैं इसलिये शायद ये जवानी है दीवानी के हर एक इवेंट और हर एक इंटरव्यू में रणबीर दीपिका को संभालते आ रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने इवेंट के दौरान कहा कि उन्हें दीपका पादुकोण से ही डर लगता है लेकिन इवेंट्स के दौरान तो यही लगता है कि दीपका शायद रणबीर से डरती हैं।

आजकल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी कुछ ज्यादा ही चर्चा में है। चारों तरफ सिर्फ ये जवानी है दीवानी की ही बातें हो रही हैं। लेकिन खास बात ये है कि फिल्म के हर एक इवेंट के दौरान मीडिया के सामने भले ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों होते हैं लेकिन मीडिया से मेनली रणबीर ही इंटरेक्ट करते हैं। दीपिका को देखकर यही लगता है कि मानों रणबीर कपूर उनके गार्जियन हों। शायद कहीं ना कहीं फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक को लगता है कि दीपिका मीडिया को संभाल नहीं पाएगी क्योंकि मीडिया उनके और रणबीर के रिलेशन को लेकर भी बातें करेगी तो इसलिए वो रणबीर को दीपिका के साथ-साथ ही रखते हैं।

अब अगर हम आपको बताएं तो ऐसी ना जाने कितनी बातें होंगी जो कि आपको ये जता देंगी कि रणबीर दीपिका को इवेंट में संभालते फिरते हैं। यहां तक कई बार तो ऐसा भी देखा गया है कि दीपिका से पूछे गये सवालों के जवाब भी रणबीर ही दे देते हैं ताकि कहीं दीपिका कुछ गलत ना बोल दें।

आइये ऐसे ही कुछ इंसीडेंट के बारे में हम आपको बताते हैं जिन्हें जानकर शायद आप भी यही सोचेंगे कि रणबीर वाकई दीपिका के गार्जियन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X