'मैं दो-दो आलिया भट्ट को नहीं झेल सकता'...जानें क्यों रणबीर कपूर ने कहा ऐसा?

ranbir alia

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में जोरशोर से लगे हुए हैं। रणबीर कपूर एक शानदार अभिनेता माने जाते हैं, जो हर किरदार में ढालने के अपना 100 प्रतिशत से भी अधिक देते हैं। रणबीर कपूर इस समय एक अभिनेता के साथ पिता होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। वो हर संभव कोशिश करते हैं कि वो काम के अलावा सारा समय राहा के साथ ही बिताएं।

रणबीर कपूर अपनी नन्हीं बेटी राहा के बारे में खुलकर बातें करते हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि, राहा ने अभी हाल ही में मुस्कुराना सीखा है। उन्होंने साथ ही यह खुलासा भी किया कि, वो नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी की पर्सनैलिटी अपनी मम्मी यानी आलिया भट्ट पर जाए।

उन्होंने इस बयान के साथ-साथ इसका कारण भी बताया है जो काफी मजेदार है। रणबीर कपूर ने कहा कि, वो चाहते हैं कि राहा की पर्सनैलिटी बड़ी होने के बाद आलिया नहीं बल्कि उनके ऊपर जाए क्योंकि वो घर में दो-दो आलिया भट्ट को नहीं हैंडल कर सकते हैं।

रणबीर कपूर ने कहा- 'मैंने आलिया से कहा कि, राहा आपके जैसी दिखती है। अगर वो आपकी जैसी दिखती है तो एक अच्छी दिखने वाली शख्स होगी। लेकिन, मुझे उम्मीद है कि उसकी पर्सनैलिटी मेरी जैसी हो, आपकी जैसी नहीं।' रणबीर कपूर ने कहा कि, मुझे लगता है कि, इस तरह की दो लड़कियां मेरे लिए काफी चुनौती भरा काम होगा।'

रणबीर कपूर ने कहा - 'उम्मीद है कि राहा उनकी तरह शांत होंगी ताकि हम दोनों मिलकर आलिया को संभाल सकें।' बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च को यानी होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और खास बात यह है कि एडवांस बुकिंग में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। 'पठान' के बाद अब तू झूठी मैं मक्कार के सुपरहिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X