दीपिका से छुटकारा चाहते हैं रणबीर कपूर!
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर आजकल काफी सुर्खियां बना रहे हैं। ये जवानी है दीवानी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर और दीपिका जहां भी लोगों से मिलते हैं तो लोगों को एक ही सवाल होता है कि आप दोनों ने एक साथ फिल्म की है तो ब्रेक अप के बाद कितना मुश्किल था एक साथ फिल्म करना। इस सवाल से रणबीर कपूर इतना ज्यादा परेशान हो चुके हैं कि उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बोल ही दिया कि उन्हें आगे बढ़ना है और रोमांस भी करना है। तो प्लीज दीपिका पादुकोण के साथ मेरा नाम जोड़ना बंद कर दीजिये।
रणबीर कपूर ने कहा "मुझे नहीं मालूम की लोग मेरे काम के बारे में पूछने आते हैं या फिर मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछने। अब तो काफी कम हो गया है लेकिन अभी भी लोग लगातार मुझसे दीपिका के बारे में पूछते हैं। मैं पांच साल से इस इँडस्ट्री में काम कर रहा हूं, मेहनत कर रहा हूं। मुझे अभी और रोमांस करना है तो आप लोग अगर दीपिका के बारे में ही पूछते रहेंगे तो कैसे होगा। मैं तो किसी से नहीं पूछता कि कल रात आपने अपनी पत्नी के साथ क्या खाया, अपनी गर्लफैंड के साथ कहां गये। तो आप मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में इतना क्यों पूछते हैं।"
रणबीर कपूर से लोगों ने शिकायत भी की कि अब जब आपकी फिल्म रिलीज हो रही है आप दोनों इतना ज्यादा लोगों से मिल रहे हैं। लेकिन इससे पहले आप लोग मीडिया को नज़र भी नहीं आते थे। इसपर रणबीर ने कहा कि वो खुद नहीं जानते कि वो क्या कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने कहा कि अब मैं क्या कर सकता हूं निर्माता जो कहते हैं हमें वो करना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications