प्रेग्नेंट आलिया भट्ट की काम करने पर हुई आलोचना तो बचाव में उतरे रणबीर कपूर, बोले- यह सिर्फ jealousy है
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। लोगों को रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। इसी साल अप्रैल में इस कपल ने शादी रचाई है। हाल ही में प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया भट्ट लगातार 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में नजर आईं। उन्हें इस तरह काम करते देख, कई लोगों ने आलिया भट्ट पर आलोचनात्मक टिप्पणी भी की। अब आलिया भट्ट के सपोर्ट में उनके पति रणबीर कपूर भी उतर आए हैं।
Recommended Video
रणबीर कपूर ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान काम कर रही आलिया की आलोचना कोई भी सिर्फ जलन की वजह से कर रहा है। रणबीर कपूर ने कहा- 'इसमें कोई शक नहीं है कि आलिया भट्ट भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने स्क्रीन पर जो काम किया है, जिस तरह से वह खुद को कैरी करती हैं, जो उनके अंदर संस्कार हैं और जैसी वह हैं, ऐसी हिम्मत मैंने किसी आदमी और औरत में नहीं देखी है।'

रणबीर कपूर ने आगे कहा- 'फिल्म ब्रह्मास्त्र की मार्केटिंग के दौरान प्रेग्नेंसी में भी आलिया ने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। इस परिस्थिति में हर कोई उनसे प्रेरणा ले सकता है। उनकी कोई भी आलोचना करता है तो वो केवल उनसे जलन, परेशान करना और यह मूर्खतापूर्ण है। हम ऐसे लोगों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।' उन्होंने ये भी कहा कि आलिया के आने से उनकी जिंदगी बेहतर हुई है।
रणबीर कपूर ने हमेशा की तरह आलिया भट्ट के लिए एक बार फिर स्टैंड लिया है। इसके पहले भी कई बार खुलकर बोल चुके हैं वो आलिया भट्ट के ऊपर रोजमर्रा की जिंदगी में भी निर्भर रहते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था- जिस तरह 'ब्रह्मास्त्र' में शिवा, ईशा पर निर्भर रहता है, वैसे ही वो भी असल जिंदगी में आलिया भट्ट पर निर्भर रहते हैं।
नवभारत टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान रणबीर ने कहा- 'मुझे बहुत गर्व है कि मैं एक बहुत ही स्वतंत्र व्यक्ति हूं। लेकिन, मैं आलिया पर बहुत निर्भर हूं। यह जाने बिना मैं खाना तक नहीं खाता या वॉशरुम नहीं जाता कि आलिया कहां है। मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि आलिया मेरे पास रहे।'


Click it and Unblock the Notifications