#Report: धमाकेदार ओपनिंग- संजू के सामने, बुरी तरह धराशायी सलमान खान की रेस 3
Recommended Video

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने 34.75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। बता दें, यह 2018 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। संजू ने रेस 3, ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर और बागी 2 जैसी फिल्मों को ओपनिंग के मामले में पीछे कर दिया है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वीकेंड पर इससे भी बड़ा धमाका करने वाली है।
सलमान खान- कैटरीना कैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी.. और DHOOM 4
सलमान खान की रेस 3 की बात करें तो फिल्म 170 करोड़ की कमाई के साथ थम चुकी है। कहीं ना कहीं संजू के रिलीज होते ही यह साफ हो चुका है कि रणबीर कपूर की यह फिल्म रेस 3 को कुछ ही दिनों में पीछे कर देगी। जहां रेस 3 हर तरफ से निगेटिव रिस्पॉस सहना पड़ा था.. वहीं, दर्शक संजू की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

रेस 3 ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 106 करोड़ की शानदार कमाई की थी। लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो संजू यह रिकॉर्ड आराम से तोड़ने वाली है। फिल्म 3 दिनों में 115 करोड़ तक का कलेक्शन कर जाएगी। जो कि ना सिर्फ 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी। बल्कि बॉलीवुड के टॉप 3 ओपनर्स में भी शामिल हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











