रिलीज से पहले ही 'संजू' का 100 करोड़ कलेक्शन - BOX OFFICE पर तहलका
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू इस शुक्रवार देशभर में रिलीज होने वाली है। जाहिर है फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कहा जा सकता है कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी। रिलीज से पहले ही रणबीर कपूर की जमकर तारीफ हो रही है। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि संजू बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करेगी। फिल्म से 300 करोड़ तक कलेक्शन की आशा है।
सलमान खान की दबंग 3- धमाकेदार तैयारी शुरु, 2019 के अंत तक रिलीज
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 80 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। जबकि 20 करोड़ प्रचार पर खर्च किये हैं। लिहाजा, फिल्म को बॉक्स ऑफिस हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिलहाल यह फिल्म के लिए मुश्किल नहीं दिखती।

कमाई की बात करें तो.. फिल्म के राइट्स पहले ही काफी भारी भरकम दाम पर बिक चुके हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि की बजट तो निकल चुका है.. अब फिल्म जो भी कमाएगी वह प्रॉफिट का हिस्सा होगा। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ तक की जबरदस्त ओपनिंग देगी।
यहां जानें दत्त बॉयोपिक क्यों होगी सुपरहिट-


Click it and Unblock the Notifications