..................... Ranbir Kapoor's Sanju Box Office Day 2, Occupancy Report - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: रणबीर कपूर के संजू का दूसरा दिन- 40 करोड़ की सुनामी, ब्लॉकबस्टर!

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजय दत्त बॉयोपिक फिल्म 'संजू' रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़ के साथ धमाकेदार ओपनिंग की है। वहीं, दूसरे दिन.. यानि की शनिवार को भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी जबरदस्त रही है। फिल्म ने शनिवार को 85-90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल स्क्रील पर भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

'संजू' की धमाकेदार ओपनिंग- और ताबड़तोड़ टूटे ये 6 रिकॉर्डस

रिपोर्ट्स की मानें को शनिवार को फिल्म की कमाई 38-40 करोड़ तक हो सकती है। यह धमाकेदार है। दो दिनों में ही रणबीर कपूर की यह फिल्म 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। सच कहा जाए तो बॉक्स ऑफिस को भी किसी ऐसे धमाके की बेहद जरूरत थी। सलमान खान की रेस 3 तो 170 करोड़ में ही सिमट गई।

Sanju

संजू की बात करें तो साफ है कि सिनेमाप्रेमियों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। फिल्म कंटेंट के मामले में काफी दमदार है। वहीं, रणबीर कपूर समेत सभी किरदारों के परर्फोमेंस की भी जितनी तारीफ की जाए, कम है। फिल्म में इमोशन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा सब कुछ है। कोई शक नहीं कि वीकेंड तक सारे शोज हाउसफुल हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X