2020 ईद धमाका के लिए तैयार हैं ये सुपरस्टार- फिल्म है FINAL, शूटिंग शुरु
संजू की धमाकेदार सफलता के बाद रणबीर कपूर अब ब्रह्मास्त्र और शमशेरा की तैयारी में लग चुके हैं। जहां ब्रह्मास्त्र की काफी शूटिंग हो चुकी है, वहीं 1 दिसंबर से शमशेरा की शूटिंग भी शुरु होने वाली है। शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य किरदारों में हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले यह एक्शन- एडवेंचर फिल्म 2020 ईद.. यानि की 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग- 2.0 के साथ सबको किया पीछे!
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही शमशेरा 1 दिसंबर से फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि 2019 के जून- जुलाई तक शूटिंग खत्म हो जाएगी। फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। जिसका पहला मोशन पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर डाकू बने नजर आ रहे हैं। जबकि संजय दत्त बतौर विलेन नजर आएंगे। लगभग 9 सालों के बाद रणबीर फिर से यशराज बैनर की फिल्म में दिखेंगे।

खास बात है कि लगभग हर साल ईद के मौके पर सलमान खान की ही फिल्म रिलीज होती है। ऐसे में 2020 में दर्शकों को सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच धमाकेदार क्लैश देखने को भी मिल सकता है। अफवाह है कि 2020 ईद पर सलमान की दबंग 3 रिलीज हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications