रणबीर कपूर ने लॉक किया ईद 2020- 'संजू' के बाद, सलमान खान को जबरदस्त टक्कर
रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले यह एक्शन- एडवेंचर फिल्म 2020 ईद.. यानि की 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि अब तक ईद पर सिर्फ सलमान खान की फिल्में रिलीज होती आई हैं, ऐसे में रणबीर ने सलमान को बड़ा टक्कर दिया है।
ना सलमान, ना शाहरुख- एक्शन- थ्रिलर REMAKE में नहीं दिखेंगे ये सुपरस्टार्स!
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही शमशेरा 2018 के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि 2019 के जून- जुलाई तक शूटिंग खत्म हो जाएगी। फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। जिसका पहला मोशन पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर डाकू बने नजर आ रहे हैं। जबकि संजय दत्त बतौर विलेन नजर आएंगे। लगभग 9 सालों के बाद रणबीर फिर से यशराज बैनर की फिल्म में दिखेंगे।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा है कि मेरे लिए यह बेहतरीन प्रोजेक्ट में से एक होगी। यह किरदार बहुत चैलेंजिंग है। मैंने अब तक जो गुड बॉय वाली फिल्में की है, अब मैं उसे बदल रहा हूं। यह एक दबंग हीरो वाले किरदार की फिल्म है। एक एक्शन फिल्म है। शमशेरा 18वीं सदी की कहानी है।
फिल्म की टैगलाइन है- करम से डकैत, धरम से आज़ाद.. फिल्म में कई लंबे एक्शन सीक्वेंस डाले गए हैं। रणबीर कपूर ने फिल्म पर बात करते हुए कहा कि, बचपन से ही मेरे दिमाग में बॉलीवुड हीरो की एक छवि थी, शमशेरा मुझे हर वो चीज करने का मौका देगी, तो मैं बतौर हीरो करना चाहता था।


Click it and Unblock the Notifications