PICS: जब लेना हो सलमान खान से टक्कर.. तो ऐसे बनती है ब्लॉकबस्टर फिल्म!
दत्त बॉयोपिक के सेट से संजय दत्त बने रणबीर कपूर और सुनील दत्त बने परेश रावल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यहां देंखे फिल्म के सेट से लीक तस्वीरें।
फिल्मों से सरप्राइज देना किसे कहते हैं.. कोई राजकुमार हिरानी से सीखे। आमिर खान की पीके हो या.. संजय दत्त बॉयोपिक। हिरानी जिस किरदार को पर्दे पर लाने की ठानते हैं, उसे लाकर ही दम लेते हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'दत्त' बॉयोपिक के साथ भी हिरानी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। विश्वास नहीं होता तो फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरें देंखे।
[First LOOK: ब्लॉकबस्टर होगी 'दत्त बॉयोपिक'.. पहली झलक से ही FINAL!]
फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की तस्वीरें फिल्म के सेट से लीक हो गईं हैं। यकीन मानिए.. इन तस्वीरों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे, जहां रणबीर बिल्कुल ही संजय दत्त की छाप लग रहे हैं।
बता दें, दत्त बॉयोपिक सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' से क्लैश हो रही है। दोनों ही फिल्में क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिलहाल तो हम यही मना रहे हैं कि काश यह क्लैश टल जाए। क्योंकि दत्त बॉयोपिक को देखने के लिए हम बेसब्र हैं.. और टाईगर जिंदा है पर तो क्या ही कहना.. वह तो 300 करोड़ी फिल्म है ही।
बहरहाल, इन तस्वीरों से साफ है कि राजकुमार हिरानी सलमान खान से टक्कर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।



Click it and Unblock the Notifications