2021 का पहला धमाका - रणबीर कपूर की अगली फिल्म अनाउंस, देखिए पहला लोगो
अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने 2021 का पहला धमाका कर दिया है। ये धमाका है रणबीर कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म के अनाउंसमेंट का। रणबीर कपूर, संदीप वांगा रेड्डी की अगली फिल्म के मेन लीड होंगे। फिल्म का नाम है एनिमल। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है भूषण कुमार की कंपनी टी सीरीज़।
फिल्म में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगे अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा। फिल्म के हीरो रणबीर कपूर हैं तो फिल्म के विलेन होंगे बॉबी देओल।

फिल्म को कोई एक्शन थ्रिलर कह रहा है तो कोई इसे इंटेेंस फैमिली ड्रामा। अभी तक फिल्म को लेकर कोई भी डीटेल्स सामने नहीं आई है। अगर एक्टर्स की बात करें तो फिलहाल रणबीर कपूर अपने कुछ और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वहीं अनि कपूर हाल ही में एके vs एके के साथ तारीफें बटोर रहे हैं।
रणबीर कपूर का नाम कुछ और प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ा है तो दर्शक उन्हें पुलिस की वर्दी में शूटिंग करता देख, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में उनकी एंट्री की भी डिमांड कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












