क्रिसमस का केट काटते हुए रणबीर कपूर ने कहा 'जय माता दी', ऐसा था वहां मौजूद सभी का रिएक्शन?

ranbir kapoor

Ranbir Kapoor Says Jai Mata Di- रणबीर कपूर का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो केक कटिंग सेरेमनी में दिख रहे हैँ। क्रिसमस के मौके पर एनिमल स्टार और आलिया भट्ट के साथ लंच के लिए साथ नजर आए थे।

इस दौरान रेडिट पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर ने केक कटिंग के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है जिससे पूरे घरवाले हैरान हो गए और हंसने लगे। इस वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर स्पिरिट से सराबोर क्रिसमस केक जलाते नजर आ रहे हैं।

इसी बीच रणबीर कपूर ने 'जय माता दी' का नारा लगा दिया। जैसे ही अभिनेता ने ऐसा किया सब हैरान रह गए। परिवार ने हंसना शुरु कर दिया। इस वीडियो की बात करें तो इसमें नव्या नवेली नंदा अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही हैं।

आदर जैन भी इस पल को अपने फोन पर रिकॉर्ड करते नजर आए। जैसे ही ज़हान कपूर ने केक पर स्प्रिट डाला, रणबीर ने आगे बढ़कर उसे लाइटर से जलाया और तुरंत कहा, 'जय माता दी'। इसके बाद कुणाल कपूर ने केक काटा। वीडियो पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।

एक ने लिखा, ''क्या उन्होंने क्रिसमस केक काटते समय जय माता दी कहा?'' एक ने लिखा, ''लोग सोच रहे हैं कि कपूर परिवार क्रिसमस क्यों मना रहा है, इस परंपरा की शुरुआत शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल ने की थी। उन्होंने उनके निधन के बाद भी इसे जारी रखा है और यह एक महान परंपरा है।''

एक ने लिखा, ''हमारे में मोमबत्ती को जलाते हैं।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। रणबीर कपूर इस वक्त अपनी फिल्म एनिमल को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म के रिलीज के बाद लोगों ने उनको काफी प्यार दिया था। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...

Read more about: ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X