Ramayana के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर- साईं पल्लवी का फर्स्ट लुक, मेकर्स को लग सकता है बड़ा झटका!

ranbir kapoor sai pallavi ramayana

नितेश तिवारी की रामायण को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। दर्जनों सितारों से सजी रामायण की शूटिंग शुरु हो चुकी है। लेकिन अब वही हुआ है जिसका डर था। फिल्म के सेट पर तमाम सुरक्षा के बावजूद रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का फर्स्ट लुक लीक हो गया है।

ये तस्वीर सामने आने के बाद आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर को zoom ने साझा किया है। तस्वीर में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर जो कि राम का किरदार निभा रहे हैं वो साई पल्लवी (सीता) के साथ टहलते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर का अलग जलवा है और फैंस को तो माने कुछ सरप्राइज मिल गया है। राम के लुक में रणबीर कपूर के ऊपर से आपकी आंखें नहीं हटने वाली हैं। साईं पल्लवी हमेशा की तरह का काफी सुंदर लग रही हैं।

पहले भी लुक हुए लुक्स

ये पहली बार नहीं है जब रामायण के सेट से तस्वीरें लीक हुईं हैं। बल्कि कुछ दिनों पहले भी अरुण गोविल को सेट पर कुछ बच्चों के साथ देखा गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि वो राम और उनके भाइयों के बचपन के रोल निभाने वाले कैरेक्टर के साथ शूट कर रहे हैं। अरुण ने लंबी दाढ़ी रखी है और सिर पर मुकुट पहना है। लारा दत्ता का लुक सामने आया था जिसमें वो साड़ी और भारी सोने के आभूषणों में लदी हुई हैं। फोटोज देखकर लग रहा है कि फिल्म में लारा के साथ शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। खबरें हैं लारा कैकेई का रोल कर रही हैं।

करनी पड़ेगी सख्ती

इस तरह से अगर लगातार फिल्म से सितारों के लुक्स सामने आते रहे तो ये मेकर्स के लिए काफी चिंता का विषय होगा। इस तरह से लोगों के अंदर की उत्सुकता खत्म हो सकती है। रणबीर कपूर इस वक्त जिस प्रोजेक्ट को हाथ लगाते हैं वो चल जाता है। आखिरी बार उनको एनिमल में देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि रामायण रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X