Ranbir Kapoor Shirtless होकर लग रहे हैं इतने हॉट, दिख रहे हैं 6 बिस्किट, वायरल हुआ ब्रह्मास्त्र लुक टेस्ट

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद अब रणबीर कपूर निजी रूप से अपने जीवन पर फोकस करना चाह रहे हैं। भले ही वो काम से ब्रेक लेने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन अभी भी उनका ब्रह्मास्त्र वाला असर दर्शकों पर है। हाल ही में रणबीर कपूर के ट्रेनर कुणाल गीर ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। Ranbir Kapoor Shirtless हों और दर्शक अपना होश संभाल लें, ऐसा कैसे हो सकता है भला।
तो जब से कुणाल गिर ने ये तस्वीरें शेयर की हैं तब से दर्शक रणबीर की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। ये तस्वीरें ब्रह्मास्त्र के Bulgaria Shoot के दौरान एक लुक टेस्ट की है।
तस्वीरों में रणबीर कपूर ना सिर्फ शर्टलेस हैं बल्कि परफेक्ट बॉडी के साथ दिखाई दे रहे हैं और उनके Six Pack Abs भी साफ नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने ये जवानी है दिवानी की रिलीज़ के बाद से इस फिल्म पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। वहीं संजू की रिलीज़ के बाद वो पूरी तरह ब्रह्मास्त्र पर फोकस कर रहे थे। हालांकि, फिल्म कठिन होने के कारण, इसे बनने में काफी समय लगता गया।
इस बीच रणबीर कपूर ने शमशेरा और लव रंजन की अनाम फिल्म साइन की। वहीं रणबीर कपूर ने संदीप वांगा रेड्डी की एनिमल भी साइन कर ली। इस समय रणबीर कपूर के पास, आमिर खान के साथ एक फिल्म और नितेश तिवारी की रामायण के ऑफर हैं। संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा से भी उनका नाम जोड़ा जा रहा है।
लेकिन अगर रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर, एनिमल की शूटिंग पूरी करने के बाद ब्रेक पर जाने वाले हैं। इस ब्रेक के दौरान वो अपने बच्चे का ध्यान रखेंगे और इस दौरान उनकी पत्नी आलिया भट्ट काम पर लौटेंगी। वहीं जब आलिया के शूट पूरे हो जाएंगे और वो बच्चे के पास वापस लौटेंगी तभी रणबीर कपूर अपने काम पर लौटेंगे। रणबीर और आलिया, इसी तरह, बारी बारी से अपने बच्चे का ख्याल रखने का प्लान बना चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












