..................... Ranbir Kapoor's Shamshera will not be release on OTT says film Director! रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज? - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज? फिल्म निर्देशक ने खोला बड़ा राज!

सुपरस्टार रणबीर कपूर का मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक शमशेरा भी है। इस फिल्म का ऐलान काफी समय पहले हुआ था लेकिन अभी तक फिल्म किसी ना किसी कारण से रिलीज नहीं हो पाई है। रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं और वो काफी अलग तरह के किरदार के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर पता चला है कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी।

इसका ऐलान खुद फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा ने किया है कि फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। जबकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि... शमशेरा की पोस्ट थियेट्रिकल डिजिटल राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं यानि की सिनेमाघरों फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

ranbir kapoor, shamshera, रणबीर कपूर, शमशेरा

वहीं सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क को बेची गई है। लेकिन अब इस खबर की हवा निकल गई है। इतना तय है कि रणबीर कपूर आने वाले समय में थिएटर्स में धमाका करते नजर आने वाले हैँ।

शमशेरा एक बड़ा प्रोजेक्ट है और इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के रोल में नजर आएंगे। ऐसा कई सालों के बाद होगा जब कोई सुपरस्टार डकैत का रोल बड़े पर्दे पर निभाता हुआ नजर आएगा।

वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर इस समय ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X