#ViralPics: रणबीर कपूर - माहिरा खान रंगे हाथ पकड़े गए...इंटिमेट तस्वीरें हुईं वायरल
Recommended Video

कुछ ही दिनों पहले खबर थी कि रणबीर कपूर और माहिरा खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिस पर माहिरा ने सफाई दी थी। फिर खबर आई कि रणबीर कपूर अपनी किसी गर्लफ्रेंड से मिलने किसी सीक्रेट जगह गए हैं।
और अब कल रात से उनकी और माहिरा खान की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। दोनों न्यूयॉर्क के होटल के बाहर, आराम से सिगरेट पीते चिल कर रहे थे कि किसी ने ये तस्वीरें ले ली।

वहीं कुछ पत्रिकाओं ने माहिरा खान की तस्वीर ज़ूम कर कर के कुछ इंटिमेट डीटेल्स की तरफ भी इशारा कर दिया है जो काफी हद तक ये साफ कर रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
कुछ ही दिनों पहले एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से सुंदर हीरोइनों के बारे में पूछा गया था तो उनका जवाब था कि भारत तो नहीं लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान उन्हें बहुत खूबसूरत लगती हैं।
वहीं एक दूसरे इंटरव्यू में माहिरा से उनके फेवरिट एक्टर का नाम पूछा गया तो उनका कहना था कि नए एक्टर्स में मुझे रणबीर कपूर पसंद है।
अब खैर, क्या चल रहा है पता नहीं। लेकिन फिर भी दोनों को साथ देखकर फैन्स खुश हैं क्योंकि दोनों साथ में वाकई काफी अच्छे लगेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
