सलमान को टक्कर.. जबरदस्त ओपनिंग के लिए तैयार ये फिल्म.. तोड़ेगी रिकॉर्ड!

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। खबर है कि फिल्म का एक टीजर और रिलीज किया गया है, जिसमें चीनी सबटाइटल भी है। अब कयास लगाया जा रहा है कि संजू को चीन में भी रिलीज किया जाएगा। बता दें, राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके और 3 इडियट्स ने भी चीन में काफी बेहतरीन कारोबार किया था। लिहाजा, संजू को भी चीन में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है।

अक्षय कुमार की फिल्म.. और करोड़ों का नुकसान.. 2019 धमाका की तैयारी!

यूं भी दंगल के बाद चीन में भारतीय फिल्मों के लिए मार्केट काफी खुल गया है। एक के बाद एक फिल्में वहां रिलीज हो रही हैं और जबरदस्त कमाई कर रही हैं। दंगल हो या सीक्रेट सुपरस्टार, बजरंगी भाईजान, हिंदी मीडियम.. सभी फिल्मों ने चीन में सफलता पाई है। वहीं, अब बाहुबली 2 भी रिलीज होने को तैयार है।

Sanju trailer

इतना ही नहीं, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भारत और चीन में साथ रिलीज होने वाली है। चीन में बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो इस बात में कोई शक नहीं कि आमिर खान ने चीन में बॉलीवुड फिल्मों के लिए नया रास्ता खोल दिया है। दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार की धमाकेदार कमाई ने भारतीय निर्माताओं को चीन का रास्ता दिखाया।

लिहाजा, राजकुमार हिरानी भी संजू को चीन में रिलीज करने वाले हैं। यानि की फिल्म भारत में ही नहीं, बल्कि चीन में भी शानदार प्रदर्शन करने को तैयार है। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म वर्ल्डवाइड धमाकेदार ओपनिंग दे। अभी तक चीन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म दंगल है, जिसने लगभग 1300 करोड़ की कमाई की थी। संजू 29 जून को रिलीज होने वाली है।

बहरहाल, यहां जानें संजय दत्त बॉयोपिक कौन सा एक्टर, किस किरदार में नजर आएंगे-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X