..................... Ranbir Kapoor's Sanju Day 19 Box Office, beats Bajrangi Bhaijaan - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE पर संजू ने 19वें दिन भी मचाया कहर, सलमान की बजंरगी भाईजान को किया OUT!

रणबीर कपूर स्टारर संजू दो काम करना बंद नहीं कर रही है, पहली है बॉक्स ऑफिस पर दनादन कमाई और दूसरी है रोज़ कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ना। रिलीज़ होने के 19 दिन बाद, फिल्म का कलेक्शन 320 करोड़ को पार पहुंच चुका है और इसी के साथ राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

बात की जाए फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो वहां भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। और सबसे ज़्यादा कमाने वाली ऑल टाइम फिल्मों में 10वें पायदान पर पहुंच चुकी है। भारत में फिल्म ने धूम 3, किक, बजरंगी भाईजान, सुलतान, पद्मावत जैसी बड़ी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में भी फिल्म लगभग 350 करोड़ तक की कमाई करेगी ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है।

ranbir-kapoor-s-sanju-day-19-box-office-beats-bajrangi-bhaijaan

संजू के साथ रणबीर कपूर ने बाहुबली के बाद सबसे तेज़ 200 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि सलमान खान की सुलतान और आमिर खान की दंगल भी इस लिस्ट में शामिल है।
[संजू की 10 MISTAKES]

लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि दंगल और सुलतान दोनों ही हॉलीडे रिलीज़ थी। लेकिन रणबीर कपूर ने ये रिकॉर्ड बिना किसी छुट्टी के इतनी कमाई की है।रणबीर कपूर ने अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है ये आपको संजू के हर सीन में दिखाई देगा। फिल्म इतने शानदार तरीके से लिखी गई है कि हर सीन में रणबीर कपूर को चमकने का मौका दिया गया है।

अब देखना है कि रणबीर कपूर और किन किन फिल्मों को पीछे छोड़ते हैं। मिलिए बॉलीवुड की ऑल टाइम सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X