BOOKED: 15 मार्च 2018 को होगा साल का पहला ब्लॉकबस्टर धमाका....200 करोड़ वाला
रणबीर कपूर स्टारर संजय दत्त बायोपिक की रिलीज़ डेट 15 मार्च 2018 ही मानी जा रही है और अब फिल्म से जुड़े दो नाम भी बाहर आ चुके हैं। ये तय हो चुका है कि फिल्म का नाम या तो संजू होगा या दत्त। इन दो नाम में भी, संजू नाम होने का कयास लगाए जा रहे हैं।
फिल्म साल का सबसे बड़ा धमाका कर सकती है इसमें कोई शक नहीं। वहीं यह तय है कि साल का पहला ब्लॉकबस्टर धमाका दत्त बायोपिक ही होगी। हालांकि अगर उससे पहले पद्मावती रिलीज़ होती है तो अलग बात है।

राजकुमार हिरानी की ये फिल्म रणबीर का पूरा करियर पलट कर रख देगी। ऐसा मानना है हर उस इंसान का, जिसने फिल्म के रशेज़ देख लिए हैं।
फिल्म के कुछ सीन और एक गाना राजकुमार हिरानी ने अपने करीबी दोस्तों को दिखाए हैं और सबका मानना है कि ये फिल्म ना सिर्फ रणबीर का करियर पलट देगी बल्कि, 2018 के सुपरस्टार रणबीर कपूर बनेंगे।
देखा जाए तो ये फिल्म रणबीर का आखिरी मौका है, वापस से ए लीग में आकर फाइट करने का। जानिए, किन किन फिल्मों से सुपरस्टार्स ने किया था लगातार फ्लॉप के बाद कमबैक -


Click it and Unblock the Notifications
