शमशेरा की कहानी और म्यूजिक को लेकर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा, फैंस हों जाएंगे खुश!
शमशेरा के दमदार ट्रेलर रिलीज के बाद से सुपरस्टार रणबीर कपूर काफी चर्चा में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार साबित होने वाली है। रणबीर कपूर इस वक्त फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस दौरान उन्होने अपनी फिल्म और संगीत को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा में हैं। उन्होने शमशेरा की कहानी को लेकर भी खुलासा किया है।
दरअसल रणबीर कपूर का कहना था कि उन्हें मूल कहानियों का हिस्सा बनना पसंद है और अपनी फिल्मों में मूल संगीत रखना पसंद है। उन्हें इस बात की खुशी है कि रीमिक्स के इस युग में उनकी आने वाली फिल्म में मूल संगीत है, जो उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को पसंद आएगा।

इससे इतना तो तय है कि रणबीर की इस फिल्म में किसी तरह के रीमिक्स गानें नहीं होंगे और ना ही ऐसी कहानी होगी जो किसी फिल्म की सीक्वल हो। इसके अलावा रणबीर का कहना है कि,
Recommended Video

रीमिक्स को नीचे नहीं रखना चाहिए
"रीमिक्स को नीचे नहीं रखना चाहिए, दुनिया में उनका अपना स्थान है और दर्शक इसका आनंद लेते हैं। लेकिन, मुझे मूल चीजों, विचारों, मूल कहानियों और विशेष रूप से मूल संगीत का हिस्सा बनना पसंद है। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं। कि मेरी फिल्मों के संगीत से मुझे काफी सफलता और लोकप्रियता मिली है।"

बयान काफी चर्चा में है
रणबीर कपूर का ये बयान काफी चर्चा में है और फैंस इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के कई सिंगर्स के साथ काम किया है और इसको लेकर उन्होने कई बातें कहीं हैं।

स्टारकास्ट
शमशेरा की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर रोमांस करतीं हुईं नजर आने वाली हैं जबकि संजय दत्त निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैँ।

अंग्रेज पुलिस ऑफिसर
हालांकि फिल्म के ट्रेलर से इतना तो तय है कि फिल्म में संजय दत्त एक अंग्रेज पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। रणबीर कपूर को देखना इस फिल्म में शानदार होगा। वर्कफ्रंट पर वो अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications