टाईगर Vs दत्त...सलमान से टक्कर लेने का सबसे बड़ा हथियार तो LEAK!
रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक का काम तेज़ी से चल रहा है और अब फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने लीक हुई तस्वीरों पर अपना गुस्सा जताया है। उनका मानना है कि ये फिल्म का सबसे बड़ा सीक्रेट था।
राजकुमार हिरानी दिमाग से बहुत ही तेज़ ़डायरेक्टर हैं और यही कारण है कि उनकी फिल्मों में एक ऐसी ताज़गी रहती है जो जल्दी कहीं देखने को नहीं मिलती है। जब फैन्स को पता चला कि दिसंबर में राजकुमार हिरानी की दत्त बायोपिक, सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है से क्लैश होगी, तो सब उत्साहित हो गए।
लेकिन सलमान खान Vs रणबीर कपूर के इस मुकाबले के लिए राजकुमार हिरानी काफी कॉन्फि़डेंस में थे और इसका सबसे बड़ा कारण था रणबीर कपूर की मेहनत और उनका संजय दत्त लुक। लेकिन अब सब कुछ लीक हो चुका है।

राजकुमार हिरानी की सभी फिल्में Word Of Mouth पर चलती हैं। और माना जा रहा था कि रणबीर का संजय दत्त लुक भी उन्होंने इसलिए छिपा कर रखा था। जब ये सामने आता तो लोग चौंक जाते और फिल्म धमाकेदार तरीके से चलती।
इस बारे में बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा कि वो लुक लीक करने वाला नहीं था। उन तस्वीरों को इस तरह लीक नहीं किया जाना चाहिए था। दिया मिर्ज़ा भी कह चुकी हैं कि अगर मीडिया के पास तस्वीरें थीं, तो भी उसे लीक नहीं करना चाहिए था।
राजकुमार हिरानी ने बताया कि हम कार्टर रोड पर संजय के घर पर शूट कर रहे थे और उसी समय किसी ने धीरे से ये तस्वीरें खींच लीं और वायरल कर दीं


Click it and Unblock the Notifications