रणबीर कपूर के साथ हंसती नजर आईं कैटरीना कैफ- क्या खत्म हो गए हैं सारे गिले शिकवे?
Recommended Video
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहे थे और बाद में दोनो अलग हो गए। इस समय रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट है और दोनो एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं। दोनो के अलग होने के बाद काफी समय तक अनबन की खबरें आती रहीं थीं और दोनो एक दूसरे के साथ भी नजर नहीं आते थे। लेकिन इस समय जो तस्वीर सामने आ रही है उसको देखकर आप काफी ज्यादा चौंकने वाले हैं।
बता दें कि इस तस्वीर में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ साथ में हंसते खिलखिलाते नजर आ रहे हैँ। इसके अलावा इनके साथ रैपर और सिंगर बादशाह भी नजर आ रहे हैँ। बता दें कि दोनो एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं ऐसी खबरें आ रही हैं।

ये दोनो बादशाह के साथ एक गाने में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। सेट से आई तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सरप्राइज हैं और फोटो काफी वायरल हो रही है। बता दें कि इस तस्वीर को खुद बादशाह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ब्रेकअप के बाद काफी टूट गईं थीं जिसको लेकर उन्होने हाल ही में कहा था कि.. 'इंडस्ट्री में इस तरह की समस्या से कई सारे कलाकार गुजरते हैं। खैर कैटरीना इस समय अपने काम को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्ववंशी की शूटिंग कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











