रणबीर कपूर के पालतू डॉगी ने किया उनपर हमला- जाना पड़ा अस्पताल
सुपरस्टार रणबीर कपूर काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन इस समय उनके घर से एक खबर आ रही है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि रणबीर कपूर पेट लवर्स हैं और उनके पास कई सारे पेट्स हैं। लेकिन हाल ही में जानवरों से प्रेम उनको थोड़ा भारी तब पड़ गया उनके खुद के डॉगी ने उनपर हमला बोल दिया है। खबर है कि रणबीर कपूर के डॉगी ने उनपर अटैक कर दिया था।
जिससे उनके चेहरे पर चोट आई है। हमला ऐसा था कि उनको काफी चोट आ गई है और उनको अस्पताल तक जाना पड़ा। इस समय ये खबर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और उनके फैंस सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को इस बारे में कमेंट कर रहे हैं। पता चला है कि रणबीर कपूर पर उनके कुत्ते ने हाथ या पैर में नहीं बल्कि चेहरे पर हमला किया और एक्टर के लिए चेहरा ही सबसे ज्यादा महत्व रखता है।


Click it and Unblock the Notifications











