समारा साहनी ने यूं किया आलिया मामी का स्वागत - बेहद क्यूट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा प्यारा सा पोस्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में सात फेरे लिए हैं और कपूर परिवार ने अपनी नई बहू का स्वागत किया है तो भट्ट परिवार में अपने दामाद का। अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा साहनी ने भी आलिया मामी का स्वागत किया है। समारा ने आलिया के साथ अपने पूरे परिवार की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

Recommended Video

Ranbir Kapoor की भांजी Samara Sahni ने ऐसे किया मामी Alia को विश | FilmiBeat

तस्वीर शेयर करते हुए समारा ने लिखा - परिवार में आपका स्वागत है आलिया मामी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। गौरतलब है कि समारा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी मां रिद्धिमा कपूर साहनी हैंडल करती हैं। समारा को लगभग 40 हज़ार लोग फॉलो करते हैं।

ranbir-kapoor-s-niece-samaara-sahnii-welcomes-alia-mami-with-cutest-pictures-see-her-post

समारा काफी समय से आलिया के काफी करीब हैं। शादी से पहले भी आलिया कई बार, समारा के साथ लंच और फैमिली डिनर पर जाते दिख जाती थीं। दिलचस्प है कि समारा के साथ साथ आलिया भट्ट करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान, करीना कपूर खान के बच्चों तैमूर और जेह की भी मामी बन चुकी हैं।

नव्या - अगस्त्य की आलिया चाची

नव्या - अगस्त्य की आलिया चाची

वहीं आलिया भट्ट अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की चाची बन चुकी हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा, रणबीर कपूर की बुआ ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा की पत्नी हैं। रणबीर कपूर, नव्या और अगस्त्य के चाचा हैं।

भट्ट परिवार में रणबीर का स्वागत

भट्ट परिवार में रणबीर का स्वागत

जहां, आलिया भट्ट का कपूर परिवार में ज़ोर शोर से स्वागत हुआ वहीं भट्ट परिवार ने भी रणबीर का स्वागत बहुत ही लाड़ दुलार से किया। सोनी राज़दान ने एक तस्वीर शेयर किया जहां महेश भट्ट के चारों बच्चे शाहीन - आलिया और राहुल - पूजा नज़र आए।

शादी के बाद जारी है त्योहार का माहौल

शादी के बाद जारी है त्योहार का माहौल

आलिया और रणबीर की शादी हो चुकी है और दोनों काम पर लौट चुके हैं। लेकिन साथ ही घर पर अभी भी त्योहार और जश्न का माहौल है। हाल ही में नीतू कपूर, सोनी राज़दान और शाहीन भट्ट, आलिया और रणबीर के अपार्टमेंट वास्तु में दिखाई दिए।

भट्ट - कपूर फैमिली

भट्ट - कपूर फैमिली

कपूर फैमिली और भट्ट परिवार अब एक हो चुका है। रणबीर और आलिया के लिए ये तस्वीर बेहद खास है जहां वो अपने अपने परिवार के साथ दिखाई दिए।

राज करेगी आलिया

राज करेगी आलिया

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में नीतू कपूर, अपने बेटे रणबीर कपूर और दामाद भरत साहनी के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा कि ये दो लोग उनकी ज़िंदगी के मज़बूत कंधे हैं। वहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो चाहती हैं कि अब आलिया घर पर राज करे।

मां के लाडले

मां के लाडले

मेहंदी से आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राज़दान की ये तस्वीर और शादी से रणबीर कपूर और नीतू कपूर की ये तस्वीर बेहद प्यारी है। रणबीर और आलिया दोनों ही जीवन का अगला अध्याय शुरू करने से पहले अपनी अपनी मां के साथ भावुक समय बिताते दिखे।

एक हुए रणबीर और आलिया

एक हुए रणबीर और आलिया

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को वास्तु अपार्टमेंट की बालकनी में सात फेरे लिए। इस घर में रणबीर और आलिया एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे। आलिया ने एक पोस्ट में लिखा कि इस घर की बाल्कनी से उनकी और रणबीर की ढेरों यादें जुड़ी हैं इसलिए वो यहीं सात फेरे लेना चाहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X