..................... Ranbir Kapoor's niece dancing to his Galti Se Mistaker is adorable - Hindi Filmibeat

रणबीर को छोड़िए..उनकी भांजी सामरा का 'गलती से मिस्टेक' देखते रह जाएंगे आप

रणबीर कपूर की भांजी सामरा रणबीर की फिल्म गलती से मिस्टेक पर डांस करती नजर आई और ये वाकई काफी क्यूट वीडियो है।

By Shweta

रणबीर कपूर इन दिनों जग्गा जासूस के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैंं। जग्गा जासूस का गलती से मिस्टेक गाना लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है और रणबीर कपूर के डांस की काफी तारीफ भी हो रही है। लेकिन कोई है जो इस गाने पर रणबीर कपूर को टक्कर दे रही हैं।

ये कोई और नहीं रणबीर कपूर की 6 साल की भांजी सामरा है जो अक्सर अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लेती हैं और रणबीर कपूर और पूरे परिवार के दिल के सबसे करीब हैं। जी हां नीतू कपूर ने सामरा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मामू के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Sam slays Jagga 🕵️. 😘❤️😘❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

सामरा अक्सर मीडिया में अपनी क्यूटेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। नीतू कपूर भी उनकी तस्वीरें हमेशा शेयर करती रहती हैं। पहले भी वो डबमैश के जरिए कई बार रणबीर के डायलोग बोलते तो गाने पर डांस करते नजर आई हैं।

रणबीर कपूर की बतौर प्रोड्यूसर ये पहली फिल्म है। जग्गा जासूस पिछले तीन सालों से अधर में लटकी थी और आखिरकार फिल्म अब 14 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर एक टीनएज की भूमिका निभा रहे हैं तो कैटरीना कैफ फिल्म में पत्रकार की भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X