Animal के सेट से रणबीर कपूर का खतरनाक लुक हुआ लीक, फैंस हैरान, वायरल हो रहा है वीडियो

ranbir-kapoor-s-fierce-rugged-dark-look-leaked-from-his-film-animal-sets-video-viral

Ranbir Kapoor's Animal Look Leaked: 'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद रणबीर कपूर इस साल फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं, जिसकी जोरशोर से शूटिंग जारी है। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग एक अस्पताल में चल रही थी, जहां से रणबीर कपूर का लुक लीक कर दिया गया है। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ चुकी है।

संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर rugged डार्क लुक में नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके फिजिकल ट्रांसफॉमेशन को भी देखा जा सकता है। फिल्म के सेट से रणबीर कपूर का लुक लीक हो गया है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जहां कुछ फैंस को ये तस्वीरें देखकर 'कबीर सिंह' की याद आ रही है, वहीं कुछ का कहना है कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है।

कम्फर्ट जोन से बाहर की फिल्म

कम्फर्ट जोन से बाहर की फिल्म

कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने शेयर किया था कि उन्होंने एनिमल को क्यों चुना! एक्टर ने फिल्म के हिस्सा बनने का कारण मुख्य कारण स्क्रिप्ट को बताया और कहा कि ये उनके कम्फर्ट जोन से बाहर है। वो फिल्म को लेकर डरे हुए भी हैं, लेकिन बहुत उत्साहित भी हैं।

गैंगस्टर फैमिली ड्रामा

गैंगस्टर फैमिली ड्रामा

एनिमल एक मल्टीस्टारर गैंगस्टर फैमिली ड्रामा है जिसमें रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। रणबीर इस फिल्म में ग्रे शेड भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही दो अलग अलग लुक में नजर आएंगे।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

एनिमल, पहले दशहरा 2022 पर रिलीज़ के लिए एलान की गई थी। अब फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है और 2023 में रिलीज़ होगी। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी

Read more about: ranbir kapoor animal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X