हो गई 2018 की एक और ब्लॉकबस्टर BOOKING...ये रहा फाइनल नाम!
रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक का काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है और फैन्स तब से और दुखी हैं जब से फिल्म मार्च में रिलीज़ होते होते जून तक पहुंच चुकी हैं। खबरें ये भी थीं कि राजू हिरानी फिल्म के कई हिस्सों से नाखुश हैं और दोबारा शूट करना चाहते हैं।
लेकिन इन सब बातों के बीच फैन्स को अब एक फाइनल खुशखबरी मिल रही है। वो है फिल्म का नाम। जी हां, फिल्म का फाइनल नाम है संजू। जो कि संजय दत्त को प्यार से बुलाया जाता है।

इस नाम तक पहुंचने के लिए फिल्म के कई नाम रिजेक्ट किए गए जिनमें बाबा, कुछ तो लोग कहेंगे और संजू बाबा शामिल था। वहीं जब संजय दत्त जेल में थे तभी उनकी कंपनी ने तीन नाम रजिस्टर कराए थे - कोलाबा हाइट्स, तुरंग और दत्त।
लेकिन अब ये फाइनल किया जा चुका है कि फिल्म का नाम संजू ही होगा। फिल्म साल का सबसे बड़ा धमाका कर सकती है इसमें कोई शक नहीं।
राजकुमार हिरानी की ये फिल्म रणबीर का पूरा करियर पलट कर रख देगी। ऐसा मानना है हर उस इंसान का, जिसने फिल्म के रशेज़ देख लिए हैं।
देखा जाए तो ये फिल्म रणबीर का आखिरी मौका है, वापस से ए लीग में आकर फाइट करने का। जानिए, किन किन फिल्मों से सुपरस्टार्स ने किया था लगातार फ्लॉप के बाद कमबैक -


Click it and Unblock the Notifications
