OUCH: 2018 की सबसे तगड़ी ब्लॉकबस्टर लेकिन एक और लुक हुआ LEAK!
रणबीर कपूर की दत्त बायोपिक का हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। कारण ये है कि अब तक इस फिल्म की जो भी डीटेल लीक हुई है वो धमाकेदार ही रही है। ऐसे में, लोगों को पूरा भरोसा है कि रणबीर कपूर इतनी दमदार वापसी करेंगे कि किसी ने सोचा भी नहीं था।
ये भी तय माना जा रहा है कि 2018 के सारे अवार्ड्स उनके नाम हो सकते हैं। लेकिन फिल्म को लेकर राजकुमार हिरानी लीक से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। गौरतलब है कि फिल्म से रणबीर कपूर के लगभग सारे लुक लीक हो चुके हैं और अब एक आखिरी लुक भी लीक हो गया।

वहीं फिल्म का कॉन्फिडेंस इसी बात से समझ आ रहा है कि दत्त बायोपिक सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है से क्लैश होने जा रही थी। लेकिन अब ये बायोपिक खिसक कर मार्च 2018 में पहुंच चुकी है।
हालांकि कई बार कई ब़ड़े प्रोड्यूसर कह चुके हैं कि बॉलीवुड के खान, कपूर, देवगन और कुमार को अब ये बड़ी तारीखें नए एक्टर्स के लिए छोड़ देनी चाहिए जिससे कि उनकी अच्छी फिल्में अच्छा बिज़नेस कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications