..................... ब्रह्मास्त्र की रिलीज को लेकर हुआ बड़ा खुलासा? Ranbir Kapoor's Brahmastra will be release on next year 2020? - Hindi Filmibeat

ब्रह्मास्त्र की रिलीज को लेकर हुआ बड़ा खुलासा? रणबीर कपूर के फैंस हो जाएंगे पूरी तरह से निराश!

काफी समय से चर्चा में चल रही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती है। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब फैंस को ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान है। खबर है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र अब पूरे साल के लिए टाल दी गई है। अब .ये फिल्म अगले साल यानि 2022 पर रिलीज हो सकती है। हालांकि इसको लेकर भी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

फिल्म बनते हुए काफी समय हो गया है लेकिन किसी ना किसी ये रिलीज नहीं हो पा रही है। हाल ही में जब लॉकडाउन खुला था तो खबर आई थी फिल्म इस साल रिलीज हो सकती है।

brahmastra, ranbir kapoor, alia bhatt, ब्रह्मास्त्र, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि ब्रह्मास्त्र फैंस को इस साल ही देखने को मिल सकती है। खबरें थीं दिवाली के बाद नवंबर या दिसंबर के शुरुआती में फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

ओटीटी पर रिलीज

ओटीटी पर रिलीज

हालांकि इस समय ऐसा होना संभव नहीं है क्योंकि एक बार फिर से कोरोना वायरस के कारण थिएटर्स बंद हैं और फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रहीं हैं।

100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी

जब 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत मिली थी तब रूही, मुंबई सागा और संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्में रिलीज भी हुईं थीं।

हालात सामान्य नहीं

हालात सामान्य नहीं

हालांकि एक बार फिर से हालात सामान्य नहीं हैं और हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे ओटीटी पर रिलीज हुई है।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

रणबीर कपूर की इस फिल्म की बात करें तो इसमें आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आने वाले हैँ।

बिग बजट फिल्म

बिग बजट फिल्म

ब्रह्मास्त्र एक बिग बजट फिल्म है जिससे रणबीर और आलिया समेत उनके सभी फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैँ।

हिट की तलाश

हिट की तलाश

इसके अलावा काफी समय से रणबीर कपूर किसी हिट की तलाश में हैं और उनको लगता ब्रह्मास्त्र से उनकी तलाश खत्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X