..................... Ranbir Kapoor's Brahmastra leaked online a few hours after its release, the makers were shocked! रिलीज के कुछ घंटे बाद ऑनलाइन लीक हुई रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र - Hindi Filmibeat

रिलीज के कुछ घंटे बाद ऑनलाइन लीक हुई रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र, मेकर्स को लगा झटका!

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म हाल के दिनों में सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस और मेकर्स दोनों काफी उत्साहित रहे हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो लोगों को चौकाने के लिए काफी है और मेकर्स को इससे काफी बड़ा झटका लग सकता है।

'ब्रह्मास्त्र' में है शाहरुख खान का 'स्वदेस' कनेक्शन, धमाकेदार कैमियो ने जीता फैंस का दिल!

खबर है कि ब्रह्मास्त्र को इसकी रिलीज के कुछ घंटों बाद ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मास्त्र तमिलट्रॉकर्स समेत कई पाइरेसी साइट्स पर लीक हुई है।

brahmastra, ranbir kapoor, ब्रह्मास्त्र, रणबीर कपूर

गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने हाल ही में अयान मुखर्जी के महान काम की अनधिकृत स्ट्रीमिंग से 'दुष्ट' वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि इसका फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है।

डाउनलोड कर रहे हैं

डाउनलोड कर रहे हैं

लोग इंटरनेट से फिल्म को डाउनलोड कर रहे हैं और इसको देख रहे हैं। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस ज्योति सिंह ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट-स्टारर फिल्म के सह-निर्माता स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक मुकदमे पर एक पक्षीय अंतरिम आदेश पारित किया..

रिलीज के बाद काफी पसंद की जा रही है

रिलीज के बाद काफी पसंद की जा रही है

जबकि यह ध्यान में रखते हुए कि फिल्म की उपलब्धता ऑनलाइन है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और फिल्म रिलीज के बाद काफी पसंद की जा रही है।

 नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय

नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय

फिल्म में वीएफएक्स का शानदार इस्तेमाल हुआ है। लोगों को फिल्म पसंद आई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में अभिनेता नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आए हैं।

शमशेरा रिलीज हुई थी

शमशेरा रिलीज हुई थी

रणबीर कपूर को काफी समय से एक हिट की तलाश है और ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म शानदार होगी। इसके पहले उनकी फिल्म शमशेरा रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X