कभी हथियार उठा रहे तो कभी मुंबई में अकेले घूम रहे रणबीर, तस्वीरें देखकर चौंक जाएंगे आप
रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं।देखा जाए तो रणबीर कपूर की अगली दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है फिर चाहे वो दत्त बायोपिक हो या ब्रह्मास्त्र। रणबीर कपूर दोनों ही फिल्मों में काफी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
ब्रह्मास्त्र की शूटिंग बुल्गारिया में शुरु हो चुकी है और कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हो रही है।रणबीर कपूर को ट्रेंड कर रहे इसरायली फिटनेस ट्रेनर इडो पोर्टल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें रणबीर कपूर अपने हाथों में कुल्हाड़ी लिए नजर आ रहे हैं।

फैन्स ऐसा भी मान रहे हैं कि ये ब्रह्मास्त्र का असली हथियार भी हो सकता है।हालांकि इसका खुलासा किसी ने नहीं किया है कि उन्होंने ये क्यों अपने कंधों पर ले रखा है। हालांकि जॉनथन ने अपने कैप्शन में जरुर लिखा ' रणबीर और आलिया के साथ ट्रेनिंग , बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म की तैयारी करते हुए।'
इतना ही नहीं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक्टर हुसैन दलाल जो खुद भी ब्रह्मास्त्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वो और रणबीर कपूर बेंदी बाजार जगह की रेकी करने गए थे। मजेदार बात ये है कि कोई रणबीर कपूर को पहचान भी नहीं पाया। उन्होंने कैप के साथ रुमाल से अपना मुंह ढंक रखा था और साथ ही चश्मा भी लगा कर रखा था जिसकी वजह से लोग उन्हें नहीं पहचान सके।
इधर रणबीर कपूर मस्ती करने में व्यस्त हैं तो फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मस्ती करने में कहां पीछे रहने वाली हैं। जी हां आलिया भट्ट और मौनी रॉय की ब्रह्मास्त्र के सेट पर अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। खबरों की मानें तो दोनों साथ में काफी मस्ती कर रहे हैं और शूट खत्म होते ही दोनों नाइटक्लब में जमकर पार्टी कर रहे हैं तो रणबीर और अयान मुखर्जी ज्यादातर फुटबॉल की बातें करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
