रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र को मिला वरुण धवन का साथ, इस फिल्म के साथ अटैच होगा ट्रेलर!
साल की शुरुआत के साथ कई फिल्में रिलीज हुईं हैं लेकिन सभी को वो कामयाबी नहीं मिली है जिसकी उम्मीद फैंस को थी। इस वक्त एक और फिल्म चर्चा में है जिसको हम साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक कह सकते हैँ। दरअसल हम बात कर रहे हैं अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के बारे में, और हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।
जैसी कि उम्मीद थी, फिल्म का वीएफएक्स और स्केल चर्चा का विषय बन गया है। कई लोग सोच रहे हैं कि अगर यह ट्रेलर उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप स्क्रीन पर इतना शानदार दिखता है, तो अनुभव कुछ और होगा।

बड़े पर्दे पर फिल्म कमाल कर सकती है। लेकिन इस वक्त एक और खबर आ रही है जो कि फैंस के लिए काफी अलग साबित हो सकती है। पता चला है कि अभिनेता वरुण धवन का साथ रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र को मिल गया है।

ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर अटैच किया गया है
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो के साथ ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर अटैच किया गया है और ये काफी शानदार होने वाला है। ये तो सभी जानते हैं कि, 'ब्रह्मास्त्र का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है जो जुगजुग जीयो के निर्माता भी हैं।

24 जून को रिलीज होगी
जुगजुग जीयो अगले शुक्रवार, 24 जून को रिलीज होगी। इसलिए, निर्माताओं को लगा कि यह उपयुक्त होगा कि ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर को जुगजुग जीयो के प्रिंट में शामिल किया जाए ताकि दर्शक बेहतर तरीके से प्रभाव और भव्यता का आनंद ले सकें।

अमिताभ बच्चन और नागार्जुन
वरुण धवन की इस फिल्म में कियारा आडवाणी और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के अलावा उनके साथ आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन जैसे सितारे होंगे।

बड़े बजट पर पहुंच गई है
इसको बनाने के लिए धर्मा को कई लग गए हैं और फिल्म काफी बड़े बजट पर पहुंच गई है। देखऩा ये है कि रिलीज के बाद ये क्या कमाल करेगी।


Click it and Unblock the Notifications