दीपिका की पीकू को पीछे छोड़ेगी रणबीर की बॉम्बे वेलवेट
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की बॉम्बे वेलवेट काफी चर्चा में है। फ़िल्म में करन जोहर भी विलेन के किरदार में हैं और उनके फर्स्ट लुक को देखकर ही हर कोई फ़िल्म ले प्रति काफी उत्सुक हो उठा है।
बॉम्बे वेलवेट में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के काफी हॉट न किसिंग सीन्स हैं। फर्स्ट ट्रेलर में इन सीन्स की झलक ने ही लोगों को काफी क्यूरियस कर दिया है की फ़िल्म में और क्या क्या नज़र आने वाला है। बॉम्बे वेलवेट में 90 के दशक का मुम्बई नज़र आएगा साथ ही फ़िल्म के किरदार ग्रे शेड हुए हैं।
FUNNY VIDEO: अनुष्का का ये 'रणबीर AD' देखकर दीपिका भी हंस देंगी!
पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण की फ़िल्म पीकू एक पारिवारिक फ़िल्म थी जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर भी पीकू ने ठीक ठाक कमाई की है लेकिन अब रणबीर कपूर की बॉम्बे वेलवेट रिलीज़ के बाद पीकू के बॉक्स ऑफिस पर क्या इफ़ेक्ट पड़ेगा ये तो इस फ्राइडे ही पता चलेगा। फिलहाल बॉम्बे वेलवेट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को लेकर यही लग रहा है की बॉम्बे वेलवेट दीपिका की फ़िल्म के बॉक्स आफिस रेस को काफी स्लो कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications
