Ranbir Kapoor: फिल्म एनिमल के सेट से रणबीर कपूर का इंटेंस डार्क लुक वायरल, फैंस ने कहा- जबरदस्त

Ranbir Kapoor Look In Animal: रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुके हैं और ऐसा लगता है कि वो फैंस को शानदार सरप्राइज देने वाले हैं। बीते दिन रणबीर को फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग करते हुए स्पॉट किया गया है, जहां वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के सेट से रणबीर कपूर का लुक लीक हो गया है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में रणबीर इंटेंस डार्क लुक में नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके फिजिकल ट्रांसफॉमेशन को भी देखा जा सकता है।
कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने शेयर किया था कि उन्होंने एनिमल को क्यों चुना! एक्टर ने फिल्म के हिस्सा बनने का कारण मुख्य कारण स्क्रिप्ट को बताया और कहा कि ये उनके कम्फर्ट जोन से बाहर है। वो फिल्म को लेकर डरे हुए भी हैं, लेकिन बहुत उत्साहित भी हैं।

गैंगस्टर फैमिली ड्रामा
एनिमल एक मल्टीस्टारर गैंगस्टर फैमिली ड्रामा है जिसमें रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। रणबीर इस फिल्म में ग्रे शेड भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही दो अलग अलग लुक में नजर आएंगे।

फैंस ने कहा जबरदस्त
रणबीर के वायरल लुक को देखकर एक्टर के फैंस काफी उत्साहित हैं। फैंस का कहना है कि यह ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त है। संदीप रेड्डी वांगा ने कंफर्म किया है कि फिल्म में रणबीर काफी violence करते नजर आएंगे।

2023 में रिलीज
एनिमल, पहले दशहरा 2022 पर रिलीज़ के लिए एलान की गई थी। अब फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है और 2023 में रिलीज़ होगी। एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।

परिणीति OUT, रश्मिका IN
एनिमल में पहले रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा की जोड़ी थी। लेकिन फिर इम्तियाज अली की फिल्म के लिए परिणीति ने एनिमल छोड़ दी और रश्मिका मंदाना टीम में शामिल हुईं।
रश्मिका फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर अभिनेत्री ने कहा- "मैं बहुत रोमांचित हूं। मैं इसके बारे में दुनिया को बताने के लिए बेसब्र हो रही थी, क्योंकि न केवल इसकी कहानी इतनी अद्भुत है बल्कि जिस टीम के साथ मुझे काम करने का मौका मिला है, वह एक सपने सच होने जैसा है।"


Click it and Unblock the Notifications











