मस्त स्टार है 'रॉकस्टार' का जॉर्डन
फिल्म रॉक स्टार को जो कान्सेप्ट है कि एक बड़ा स्टार बनने के लिए दिल टूटना जरूरी होता है। उसे रणबीर ने अलग ही पहचान दी है। उनके इस शानदार अभिनय को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म रॉकस्टार को यह स्टार सही में बड़ा स्टार यानिकि रॉक स्टार बन गया है। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने फिल्म को भले ही 5 में से 3 प्वाइंट दिए हैं पर फिल्म में रणबीर ने रॉक किया है इस पर सभी ने मुहर लगा दी है।
फिल्म के नाम की तरह रणबीर ने इस फिल्म से खुद को स्टार से रॉक स्टार बना दिया है। इस फिल्म के पहले हाफ में उन्होंने जो अभिनय किया है उसमें राज कपूर की झलक दिखाई पडती है। दूसरे हाफ में उन्होंने जो अभिनय किया है वह उनकी अलग ही पहचान बनाता है। गंभीर और चुलबुले दोनों ही किरदारों में रणबीर फिट दिखाई दिए हैं।
रॉकस्टार रणबीर कपूर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। अभिनय के लिहाज से देखा जाए तो ऐसा ही प्रतीत होता है। इस फिल्म में नर्गिस के साथ उनकी केमिस्ट्री भी खूब जमती है। एआर रहमान के संगीत ने फिल्म में जान डाल दी है। इसके अलावा इम्तियाज के निर्देशन का भी जवाब नहीं है। फिल्म में कोई भी बोरिंग पार्ट नहीं है।
रणबीर कपूर की शानदार एक्टिंग के साथ-साथ एक और चीज है जो उन्हें सबसे अलग करती है। वह है उनके सीखने की आदत। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने गिटार बजाना सीखा था। इस फिल्म में उन्होंने गिटार खुद बजाया है। इतना ही नहीं एआर रहमान के साथ उन्होंने इसका म्यूजिक तैयार कराने में भी मुख्य भूमिका निभाई है। मूवी को देखने के बाद हम कह सकते हैं कि रॉकस्टार में जॉर्डन यानि रणबीर कपूर ने रॉक कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











